Monday, November 10, 2014





कृषि महोत्सव २०१४-१५ का आयोजन परियोजना संचालक "आत्मा'' किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला बड़वानी     (म. प्र.) 





   दिनांक  २०  सितम्बर २०१४ से २५ अक्टूबर २०१४ तक जिले के समस्त सरकारी  विभागों के सहयोग से सम्पन्न  किया गया जिसमे जिले के किसानो को कृषिगत तकनिकी एवं अन्य  विभागों की योजनाओ की जानकारी देकर किसानो को लाभाविन्त किया गया । 

जिले के समस्त विकासखण्डो में कृषि क्रांति रथ तैयार किया गया और ग्रामो में भ्रमण करवाया गया जिसमे किसानो को विभिन्न प्रकार की जानकारिया दी जाकर पम्पलेट एवं किट वितरण का कार्य किया  गया । 



बड़वानी जिले में कृषि महोत्सव मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी  का आयोजन दिनांक  १७  अक्टूबर २०१४  को  शुभारंभ किया गया एवं समापन  १९ अक्टूबर २०१४ को किया गया। 

इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि 
श्री सुभाषजी पटेल सांसद,खरगोन -बड़वानी (म.प्र.), 
अध्यक्षता  श्री अन्तरसिंहजी पटेल अध्यक्ष, जिला पंचायत -बड़वानी (म.प्र),

कार्यक्रम के  विशेष अतिथि 
श्री बाला बच्चनजी , विधायक राजपुर 
श्री दिवानसिंहजी पटेल  , विधायक पानसेमल 
श्री रमेशजी पटेल, विधायक बड़वानी  




 श्री सुभाषजी पटेल सांसद,खरगोन -बड़वानी द्वारा दिनांक  १७  अक्टूबर २०१४ को    सरस्वती पूजन कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । 




कलेक्टर महोदय द्वारा सरस्वती पूजन कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।